Sunday, May 24, 2009

भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में लाने की कवायद



May 24, 10:32 pm दैनिक जागरण

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता] बीस करोड़ लोगों की भाषा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की कोशिशतेज हो गई है। पूर्वाचल के सांसदों ने पार्टी लाइन से हटकर इसके लिए संकल्प लिया है। साथ ही लोकसभा सत्र में बिल पेश करने का भीऐलान किया गया है।

दिल्ली में रविवार को प्रदेश भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित समारोह में दो दर्जन सांसदों ने यह ऐलान किया। सांसदों ने कहा कि बीसकरोड़ लोगों की मुख्य भाषा भोजपुरी बन चुकी है। देश ही नहीं, दुनियाभर में भोजपुरी की अलग पहचान है। लेकिन देश में उसे कोईदर्जा नहीं मिल सका है। यह अफसोस की बात है। अब भोजपुरी पूर्वाचल के सांसद खामोश नहीं बैठेंगे। वे लोकसभा सत्र में इसके लिएबिल पेश करेंगे।

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अजीत दुबे कहा कि समाज के प्रयास से दिल्ली सरकार ने छठ सहित अन्य त्योहारों पर छुट्टी की। साथ हीदिल्ली में मैथिली-भोजपुरी अकादमी की स्थापना कराई गई।

साभार : दैनिक जागरण

No comments:

Post a Comment